पिथौरा
बस में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, तलाशी के दौरान निकली 500 नग दवाई की शीशियां, जिसका इस्तेमाल नशे के लिए भी करते है लोग

नन्दकिशोर अग्रवाल।पिथौरा-रायपुर से बरगढ़ ( उड़ीसा) जा रही एक निजी बस के हेल्फर ने तीन बैग किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ टप्पा पिथौरा के पास उतारा. बैंग में ईएस कफ सिरप की लगभग 500 शीशियाँ थी. बस से उतारने के बाद अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया.जिसे पुलिस ने लावारिस हालात में जप्त कर लिया।एवम आरोपियों की पता साजी में जुट गई है।ज्ञात हो कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार जोरों पर है।जिसके खिलाफ ट्रेनिंग में आई प्रभारी थाना प्रभारी लितेश सिंह के अगुवाई में अवैध शराब तथा जुवे के खिलाफ निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।जिससे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
AD#1




























