सरायपाली

विद्यालय में व्यवसायिक  शिक्षा पर दिया जा रहा जोर

सरायपाली :- शासकीय विद्यालय किसडी अपने स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ अन्य व्यवसायिक , बौद्धिक , बागवानी के साथ ही प्रायोगिक व्यवहारिक  शिक्षा पर भी जोर दिया जाता है ।स्क्युल परिसर में विभिन्न औषधीय , फल व फूलों के पेड़ लगाए गए हैं ।

इस ख्यातिनाम स्कूल का निरीक्षण करने स्वयं SCERT के सहायक संचालक जे पी रथ अपने मातहतों के साथ शाला पहुंचे । शाला प्रबंधन व छात्र छात्राओं द्वारा अधिकारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया । अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम स्कूल भवन व बुनियादी आवश्यकताओ की जानकारी लेने के बाद बच्चों की क्लास ली व बच्चो से जानकारी हासिल की । स्कूल के बुक बैंक,पुस्तक वितरण,डेली डायरी,पाठकान , बालकान, लैब स्कूल का निरीक्षण किया ।

अधिकारियों को स्कूल परिसर में औषधी गार्डन का निरीक्षण किया गया जहां विविध किस्म के पेड़ पौधे को देखा गया ।परिसर में ही कुछ बुनकर छात्र भी हैं जो स्वयं कपड़ा बुनकर मातापिता के काम में सहयोग करते है व प्रतिदिन एक छात्र तीन सौ से पांच सौ रुपये की आमदनी कर लेते हैं । बुनकर का प्रशिक्षण इन छात्र छात्राओं को व्यावसायिक  शिक्षा के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जा रहा है । व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ साथ सभी बच्चे स्कूल में पढ़ाई भी करते हैं ।

 

सहायक संचालक जे पी रथ द्वारा स्कूल प्रबंधन व छात्र छात्राओं द्वारा किये जा रहे गतिविधियों से काफी प्रभावित होकर सभी को बधाई दिए ।  इस अवसर पर राजेन्द्र भोई (प्राचार्य ) , किशोर रथ के साथ ही अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!