अंबिकापुर

जिले के…. पहाड़ में मिली छत विच्छत लाश , पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर (काकाखबरीलाल). महामाया पहाड़ में स्थित अज्ञात युवक की छत विच्छत लाश मिली है. सिर धड़ से अलग करने के साथ हाथ-पैर को काटकर फेंक दिया गया है. कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
महामाया पहाड़ में स्थित गर्दन पाठ में एक अज्ञात युवक का छत-विच्छत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंची. मुआयना करने पर एक गड्ढे में दो बोरे मिले, जिसमें एक में युवक का धड़ था, सिर और हाथ-पैर नहीं थे. मौके पर पड़ताल के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे.सीएसपी सुरेंद्र साय पैकरा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर दो बोरे में एक युवक की लाश मिली है. लाश का सिर, पैर और हाथ गायब है, केवल धड़ है. वहीं दूसरे बोरे में मुर्गी के कटे-फटे अंग और पंख है. पुलिस डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके की चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि शव का पहचान नहीं हो पाई है. केवल धड़ के मिलने से जांच करने में कठिनाई आ रही है. सिर, पैर और हाथ की खोज की जा रही है.गौरतलब है कि घटनास्थल गर्दन पाठ हल्के-फुल्के जंगलों के बीच में है, जहां बकरों की बलि देने के साथ पूजा-पाठ की जाती है. पुलिस पूरे इलाके की छानबीन में जुटी है. युवक की शिनाख्ती के बाद ही जांच की कार्रवाई आगे बढ़ते हुए हत्यारों तक पहुंच पाएगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!