सरायपाली

सरायपाली:आई.टी.आई. का रिजल्ट जारी

सरायपाली( काकाखबरीलाल).विगत दिनों एनसीव्हीटी द्वारा कोपा एवं इलेक्ट्रीशियन का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें प्रतिभा आई.टी.आई. बालसी सरायपाली में सत्र 2023-24 में ट्रेड कोपा में प्रथम स्थान पर सूरज पटेल 92.33 प्रतिशत एवं द्वितीय स्थान पर दीपक बारीक 92 प्रतिशत रहे। इसी तरह ट्रेड इलेक्ट्रीशियन (प्रथम वर्ष) में प्रथम स्थान दुष्यंत डड़सेना 89.66 प्रतिशत, द्वितीय पीयूष 88.16 प्रतिशत तथा इलेक्ट्रीशियन (द्वितीय वर्ष) में प्रथम साहिल यादव 82.66 प्रतिशत एवं द्वितीय स्थान बैकुंठ साहू 82.41 प्रतिशत को प्राप्त हुआ। आई.टी.आई. के प्राचार्य एवं समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!