छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन महासमुन्द की बैठक सरायपाली मे संपन्न

सरायपाली-छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन महासमुन्द की बैठक सरायपाली कृष्णा पैलेस में श्री अमित गौतम जी प्रदेश अध्यक्ष,श्री एन आर के पिल्ले जी प्रदेश संरक्षक,श्री सेवक दास दीवान प्रदेश महासचिव ,श्री राजेश वैष्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उपस्थित पत्रकार साथियों की सहमति से डा अमिताभ पाल को जिलाध्यक्ष,संतोष पटेल को महासचिव नियुक्त कर प्रमाण पत्र दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एन आर के पिल्ले जी प्रदेश संरक्षक ने विस्तार पूर्वक पत्रकारिता के संबंध में अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम जी ने पत्रकारों के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की बात कही। बैठक का संचालन करते हुए सेवक दास दीवान ने पत्रकारों की सुरक्षा,उनके साथ होने वाली घटनाओं से निपटने कार्य योजना बना कर काम करने जोर दिया।
आभार प्रदर्शन करते हुए डॉ अमिताभ पाल ने पूरे प्रदेश में महासमुन्द को अव्वल बनाने का वादा किया ।
उक्त बैठक में काफी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

























