रायपुर

छत्तीसगढ़ ने कोरोना संक्रमण रोकने में देश में बनाया 10 स्थान

(रायपुर काकाखबरीलाल).

जब देश के ज्यादातर राज्य कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। वहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मॉडल स्थापित कर देश के टॉप-10 राज्यों में अपनी जगह बना ली है। राज्य सरकार अब लोगों को सरकारी राशन की दुकान से मास्क और सैनिटाइजर भी देगी, वहीं 3 माह का राशन एक साथ दिया जाएगा।  प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 10 मामले सामने आए। इनमें से 8 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में अभी तक 1 हजार 590 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों में किए गए इंतजामों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को 15 दिन और अधिक सतर्कता से काम करने की जरूरत है। राज्य सरकार आदेश जारी किया है कि राशन की सरकारी दुकानों में अब मास्क, सैनिटाइजर और साबुन भी बेचा जाएगा। ऐसा ग्रॉसरी ओर मेडिकल की दुकानों से भीड़ कम करने के लिए किया गया है। सरकार ने अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ देने का भी फैसला किया है। पहले यह सिर्फ 2 महीने के लिए था।
राजधानी में पिछले महीनों में विदेश यात्रा कर लौटे लोग अब खुद इसकी सूचना दे रहे हैं। शहर में अब तक 700 से ज्यादा लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा चुकी है। इनमें से 350 से ज्यादा लोगों ने हाल के दिनों में हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन करके, नजदीकी थानों में जाकर या फिर अन्य माध्यमों से अपनी पिछली विदेश यात्रा की जानकारी दी है।
काेराेनावायरस काे लेकर दुर्ग जिले के लिए राहत की खबर है। जिले में रह रहे कोरोना संक्रमण के 86 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक भेजे गए करीब 337 सैंपल में से एम्स रायपुर ने उन्हें 179 की रिपोर्ट भेज दी है। 245 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। डोर-टू-डोर सैपल कलेक्शन के लिए रविवार से 8 टीमें लगाई गई हैं दुर्ग जिले के उतई में रविवार को सिर दर्द से 35 साल महिला की मौत हो गई। ट्रेवल हिस्ट्री मिलने के कारण शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका नेजल और थ्रोटल स्वाब लेकर कोरोना की जांच के लिए भेज दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!