छत्तीसगढ़

डूबकी लगाने के लिए दिखाना होगा कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

देहरादून(काकाखबरीलाल)। केंद्र ने हरिद्वार में होने वाले कुंभ के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में श्रद्धालुओं को नेगेटिव कोविड रिपोर्ट को साथ लाना अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी में कहा गया है कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से अपने साथ 72 घंटे पहले की कोविड-मुक्त होने की जांच रिपोर्ट लानी होगी ।कुंभ के दौरान छह फीट की सामाजिक दूरी, चेहरे पर मास्क पहनने, सैनिटाइजेशन सहित सभी प्रकार के कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। इस दौरान कोई प्रदर्शनी, मेला या प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं होगा। कुंभ मेले में किसी भी स्थान पर थूकना प्रतिबंधित होगा। दिशा-निर्देशों में 65 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम उम्र वालों के अलावा गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को कुंभ मेले में आने से हतोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार को पर्याप्त प्रचार करने को कहा गया है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!