सरायपाली: चोरी के मोटर साइकिल के साथ युवक दबोचे गए

सरायपाली. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना प्रभारी आशीष वासनिक को दिनांक 06/05/2023 को सूचना मिला की दो व्यक्ति एक लाल रंग के बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल बिना नंबर संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं एवं बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ साथ लेकर बाजारपारा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दो व्यक्ति को बिना नंबर लाल कलर प्लैटिना मोटरसाइकिल साथ पकड़े जिनको नाम पता पूछने पर अपना नाम (1)गणेश साहू पिता प्रमोद साहू उम्र 28 वर्ष जाति कोलता ग्राम जितपाली थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा (2) राजकुमार यादव पिता बृजलाल यादव उम्र 21 साल जाति रावत ग्राम सुरंगीपाली थाना बसना जिला महासमुंद हाल भाटेनडूंगरी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़ीसा का होने वाला बताया तथा अपने पास रखें मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को चोरी का होना स्वीकार किया बंजारीनाका व चिवराखुटा के जंगल में 04 नग दोपहिया वाहन छुपा कर रखना बताया तथा कड़ाई से पुछताछ करने पर अन्य साथी राजकुमार यादव के साथ मिलकर सरायपाली बसना सिंघोडा से वाहन चोरी कर अपने गांव सुरंगीपाली के घर में बाड़ी में 04 नग मोटरसाइकिल बेचने हेतु छुपा कर रखना बताया आरोपियों के निशानदेही पर बंजारीनाका चिवराकुटा के जंगलों में वह सुरंगीपाली में रखे मोटरसाइकिल कुल 9 नग कीमती ₹500000 को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 41(1+4)crpc 379 ipc का पाए जाने से आरोपीयो को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में इस्तगासा क्रमांक 07 /2023 ,धारा 41(1+4) 379 IPC कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामडी भोई आरक्षक दिनेश बुडेक, राजेश बारिक, भूपेश प्रधान सैनिक ईश्वर राणा समस्त थाना स्टाफ का योगदान रहा



























