देश-दुनिया

निर्भया के दोषियों को अब 1 फरवरी को दी जायेगी फांसी… नया डेथ वारंट हुआ जारी

(देश दुनिया काकाखबरीलाल). निर्भया के दोषियों के लिए फांसी की नयी तारीख का ऐलान कर दिया गया है। अब 1 फरवरी को फांसी की नयी तारीख तय की गयी है। 1 फरवरी को सुबह 6 बजे निर्भया के चार दोषियों को फांसी दी जायेगी। अब से कुछ मिनट पहले ही निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट पटियाला हाउस ने जारी किया है। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने की तारीख तय की थी. लेकिन इसके बाद दोषी मुकेश सिंह कोर्ट पहुंच गया था.इससे पहले तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने शुक्रवार को कोर्ट में दोषियों के खिलाफ मौत की सजा पर फिर से डेथ वॉरंट जारी करने की अपील की थी। अडिशनल सेशन जज जस्टिस सतीश कुमार अरोड़ा ने जेल प्रशासन से कहा कि वह अदालत को शाम 4.30 बजे तक यह बताएं कि निर्भया मामले के चार दोषियों में से एक मुकेश कुमार सिंह को यह सूचित किया गया है या नहीं कि राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका अस्वीकार कर दी है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!