छत्तीसगढ़
सांकरा: चाकू रखकर लोगों को डराते धमकाते युवक गिरफ्तार

सांकरा पुलिस ने धारदार चाकू को रखकर लोगों को डराते धमकाते युवक को गिरफ्तार किया मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.03.2022 को हमराह आरक्षक 738 ज्ञानसिंह सिदार के ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना हुआ था कि ग्राम झगरेनडीह में मुखबीर से सुचना मिला कि अन्तर्यामी कोंद एक धारदार चाकू को रखकर लोगों को डराते धमकाते चाकू लहरा रहा है कि सूचना पर गवाह मालिक राम गौतम तथा खिरोद प्रधान के घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे अन्तर्यामी कोंद को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 13 इंच, मुठ की लंबाई 5.6 इंच, फल की लंबाई 7.6 इंच, फल की चौडाई 1.2 इंच लाल मुठ लगा को गवाहों के समक्ष जप्त कर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
AD#1





























