धमतरी

जिला अस्पताल के नेहरु गार्डन में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

धमतरी (काकाखबरीलाल) . जिले के कोतवाली थाना इलाके के नेहरु गार्डन में फंदे पर लटकी एक युवक की लाश मिली है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. दरअसल, जिला अस्पताल स्थित नेहरू गार्डन में स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक अज्ञात युवक की फांसी के फंदे पर लटकी लाश देखी. जिसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. कोतवाली पुलिस युवक की शिनाख्ती की कोशिश कर रही है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!