
भंवरपुर (काकाखबरीलाल) । सोतोकान कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का गठन किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रशिक्षक एवं छत्तीसगढ़ सोतोकान एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान वरुण पांडे ने ग्राम कुरमाडीह निवासी कराटे में ब्लेक बेल्ट खिलेश्वर बरिहा को जिलाध्यक्ष डिजेन्द्र कुर्रे की अनुशंसा पर बसना ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है । इसी प्रकार हेमराज टंडन , केदार दीवान सदस्य बनाए गए हैं । सोतोकान कराते एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बसना ब्लॉक अध्यक्ष खिलेश्वर बरिहा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में भंवरपुर सहित पूरे ब्लाक में आत्मरक्षा के लिए एसोसिएशन से जोड़ने सघन कार्यक्रम चलाया जाएगा । वर्तमान में सरकार की मंशानुरूप विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । आने वाले समय में प्रदेश में जिला पदाधिकारियों के निर्देशन में इसका विस्तार किया जाएगा । श्री बरिहा ने कहा कि जल्द ही भंवरपुर में एक बैठक का आयोजन कर इसकी रूपरेखा तय की जाएगी तथा ब्लाक कार्यकारिणी का गठन भी जल्द किया जाएगा । श्री बरिहा को सोतोकान कराते एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बसना ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके इष्ट मित्रों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की है।



























