छत्तीसगढ़
पंजाब से छुपाकर लाया ड्रग्स, रायपुर में खपा रहा था पुलिस ने धरा

जिले में ड्रग्स सप्लाई की ख़बरें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पंजाब से रायपुर लेकर पहुंचे एक हेरोइन तस्कर राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करने का काला काम कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी शुरू की जिसके बाद आरोपी को कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.2 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हेरोइन की कुछ मात्रा उसने मार्केट में खपा दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक के केबिन में हेरोइन लेकर रायपुर पहुंचा था। पुलिस आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
AD#1
























