रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 105 नए मरीजों की पुष्टि, 1 मौत, 73 डिस्चार्ज.

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 105 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 73 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में बिलासपुर से 18, सुकमा से 18, नारायणपुर से 18, सरगुजा से 12, रायपुर से 9, बलरामपुर से 8, राजनांदगांव से 7, कोंडागांव से तीन, रायगढ़ से 2, कोरबा से 2, कांकेर से 2, दुर्ग से 1, गरियाबंद से 1, सूरजपुर से 1, जशपुर से 1, बस्तर से 1 और दंतेवाड़ा से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 4379 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 10484 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3275 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!