छत्तीसगढ़

रक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड के 322 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 14 जनवरी तक करें आवेदन

रक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर 4 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

इस प्रोसेस के माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद, नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के 35 पद, यांत्रिक (मैकेनिकल) के 13 पद, यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) के 9 पद और यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 5 पद सहित कुल 322 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

इंडियन कोस्ट गार्ड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा।

आयु सीमा

नाविक (जनरल ड्यूटी) / यांत्रिक पदों के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 2000 से 31 जुलाई 2004 और नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के लिए 1 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2004 के बीच होना चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता

नाविक (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार ‌विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सैलरी

इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को सैलरी लेवल 3 के तहत 21700 रुपए महीने सैलरी दी जाएगी। जबकि, यांत्रिक पदों के लिए वेतन लेवल 5 के तहत 29200 रुपए महीने का वेतन मिलेगा। सभी योग्य उम्मीदवार ICG Recruitment 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर रजिस्टर कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!