सरायपाली

सरायपाली :30 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ओड़शा से आ रहे वाहन से 30 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एनएच-53 गनियारी पाली के पास ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान कार क्रमांक यूपी 77 एच 0761 आती दिखी। पुलिस ने कार को रोककर तस्करों ने पूछताछ किए तो गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी में गांजा भरा हुआ पाया गया, जिसमें 3 प्लास्टिक बोरी

में 29 किलो 800 ग्राम गांजा था। जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी मुस्तकीम ( 42 ) निवासी एडेरापुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश व दिलशाद (40) राजपुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई एसपी धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन, एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा केशवराम कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीमुद्दीन खान, एएसआई सनातन बेहरा, मनोहर, वीरेंद्र बाघ आदि शामिल रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!