महासमुंद

महासमुंद : हरदा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आज जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया शामिल हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा एवं तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू मौजूद थे। शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा आमजनों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने प्रेरित किया गया।
महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में समाधान शिविर के माध्यम से शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों की निराकरण की जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। स्टॉल में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर आरसेटी के तहत प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। इसी तरह किसानों को ऋण पुस्तिका एवं अन्य हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का वितरण किया गया। इस दौरान 16 ग्राम पंचायतों हरदा, बड़ेसाजापाली, बेलटिकरी, बुटीपाली, बनडबरी, उड़ेला, जमदरहा, पुरुषोत्तमपुर, कुरमाडीह, चिपरीकोना, लोहड़ीपुर, मुनगाडीह, सलखण्ड, बुन्देलाभांठा, ढालम, चनाट के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 8 मई को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहारडीह के मिडिल स्कूल मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 14 ग्राम के नागरिकगण शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण जनों से अपील की गई है कि शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!