महासमुन्द पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. अलग-अलग वाहनों से जब्त किया 5 लाख 50 हजार रुपए

काकाखबरीलाल,महासमुंद। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गई है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अघोषित रुपए जब्त हो रहे हैं। सिंघोड़ा पुलिस बुधवार को दो अलग-अलग वाहन से 5 लाख 50 हजार कैश बरामद किया है।
बता दें कि आज भिलाई में भी वाहनों की जांच अभियान के दौरान छावनी पुलिस ने एक महिला से 6 लाख 45 हजार रुपए जब्त किए हैं। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह छावनी पुलिस को नंदिनी रोड में आरएएफ और छावनी पुलिस चेकिंग के दौरान एक महिला से 6.54 लाख पकड़ा गया। करुणा अस्पताल नंदिनी रोड छावनी भिलाई में रहने वाले ने बताया कि वे बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे। छावनी थाना के टीआई भावेश साव ने बताया कि रकम को फ्लाइंग स्कॉर्ट को सुपुर्द किया गया जो मामले की तस्दीक कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को साक्षरता चौक में तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से डेढ़ लाख पकड़ा गया था। बता दें कि एक दिन पहले बिलासपुर में उत्तरप्रदेश के एक युवक से 50 लाख रुपए जब्त किए गए थे।





























