सरायपाली

सरायपाली:टाटा मैजिक वाहन चालक ने  विपरीत दिशा से आते हुए तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते मोटर साइकिल को मारी ठोकर

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत टाटा मैजिक वाहन चालक ने  विपरीत दिशा से आते हुए तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे बाईक चालक को चोट आयी है व बाईक क्षतिग्रस्त हो गया है।विवेक नंद ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी कुटेला चौक, पदमपुर रोड, सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी  है दिनांक 28/03/2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे  मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GL 9907 से पुष्पवाटिका के पास से अपने दोस्त के घर से अपने घर वापस आ रहा था जब महलपारा शीतला मंदिर थोडा आगे पहुंचा था कि मेरे सामने की तरफ से विपरीत दिशा से एक टाटा मैजिक वाहन जिसका क्रमांक CG07 T 2857 है का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक अपने वाहन चलाकर  सामने से ठोकर मार दिया जिससे  जांघ, एडी दाहिना तरफ के कंधे की आगे पीछे की हड्डी टूट गया है तथा शरीर अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आयी है उक्त दिनांक को शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर गये हालात गंभीर से होने से उच्च चिकित्सा हेतु रिफर किया गया तब  ओम अस्पताल सरायपाली तत्पश्चात श्री नारायणा हास्पिटल रायपुर में इलाज हेतु दिनांक 28/03/2026 से 03/04/2026 तक भर्ती था तथा वर्तमान में चल फिर नहीं पा रहा है तथा बेडरेस्ट में है उक्त दुर्घटना से आयी चोंटो के आपरेशन व इलाज में अत्यधिक खर्च हो गया है । मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GL 9907 भी क्षतिग्रस्त हो गया है ।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!