छत्तीसगढ़

सागौन की लकड़ी जब्त

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के भारी मात्रा में तस्करी होने की सूचना के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है. गौरेला रेंज के ग्राम बालधर में अवैध सागौन की 16 बड़ी बल्ली-बल्ली जब्त की गई है. वन विभाग क्षेत्र में लगातार अवैध कटाई और वनोपज के भंडारण पर कड़ी निगरानी रख रहा है.वन विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि ग्राम बालधर में बड़े पैमाने पर अवैध सागौन लकड़ी का भंडारण और तस्करी की जा रही है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में मिथलेश सूर्यवंशी के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान घर और बाड़ी से सागौन की 16 बड़ी-बड़ी बल्लियां बरामद हुई, जिनकी लंबाई 21 से 30 फीट के बीच थी.वन विभाग ने मौके से राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन की लकड़ियों को जब्त करते हुए तत्काल वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है. जब्त वनोपज को मड़ना डिपो स्थित काष्ठागार में सुरक्षित रूप से जमा कराया जा रहा है. जब्त लकड़ी की कीमत का आकलन किया जा रहा है.

वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कटाई और वनोपज के भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!