छत्तीसगढ़

महासमुंद : 35 नग गुम मोबाईल रिकवर कर मोबाईल धारको को सौंपा गया

 

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में विगत दिनों 135 व 40 नग गुम मोबाईल रिकवर कर धारको को वितरित किया गया था। इसी तारतम्य में कम्युनिटि पुलिसिंग के तहत जिलें के नागरिकों के बच्चों की आॅनलाईन पढ़ाई बाधित न हो व लोगो को आर्थिक क्षति से बचाने हेतु गुम मोबाईल को पुनः ट्रेस किया गया, जिसमें से 35 नग गुम मोबाईल बरामद हुआ। यह सायबर सेल टीम की लगन एवं कठिन परिश्रम से गुम मोबाईलो को ट्रेक कर सरहदी जिला रायपुर, गरियाबद, बलौदाबाजार, धमतरी तथा सरहदी राज्य ओडिशा से रिकवर करना सम्भव हो सका। जिसें आज दिनांक 09.05.22 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक सभागार में श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक, श्रीमती मेघा टेम्बुलकर अति0 पुलिस अधीक्षक, सुश्री कल्पना वर्मा अनु0अधिकारी(पु) महासमुंद के हाथो मोबाईल धारको को दिया गया। यह सम्पूर्ण कार्य पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर, अनु0अधिकारी(पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपुत, सउनि0 प्रकाश नंद, प्रवीण शुक्ला, ललित चंद्रा, प्रआर. मिनेश सिंह धु्रव, आर0 चम्पलेश सिंह ठाकुर, रवि यादव, अजय जांगड़े, शुभम पाण्डेय, अभिषेक सिंह, अनिल नायक द्वारा की गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!