महासमुंद : आपरेटर के घर चोरों ने बोला धावा नगदी रकम सहित सामान ले उड़े चोर

महासमुंद. गुमान सिंह साहू ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रमनटोला महासमुन्द का निवासी है बिजली विभाग मे आपरेटर का काम करता है अपने परिवार के साथ रमनटोला स्थित मकान मे रहता है , दिनांक 10.05.22 से मेरी भतिजी की शादी कार्यक्रम में गृह ग्राम जरौद आरंग परिवार सहित गया था, अपने निवास स्थान रमनटोला में कभी कभी आते जाते रहता था। रात्रि में घर की सुरक्षा हेतु नीलू बघेल सा0 सुभाष नगर महासमुन्द को देख रेख हेतु बोला था, जो रात को सोने के लिये मेरे घर मे आता था, कि दिनांक 15.06.22 को नीलू बघेल रात्रि में रमन टोला मेरे घर मे सोने नही आया था, दिनांक 16.06.22 के 09.30 बजे निवास स्थान रमनटोला महासमुन्द आया तो देखा कि मेन गेट का कुंडी टुटा हुआ, दरवाजा खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरो का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था सामान बिखरा पडा हुआ था, बेड रूम मे रखे आलमारी के लाकर को तोड कर आलमारी मे रखे सोने का 14 नग गेहु दाना वजनी 3.1 ग्राम किमती 12059 रूपये, सोने की 01 नग अंगूठी वजनी 2.360 ग्राम किमती 9676 रूपये एवं नगदी रकम 10000 रूपये कुल जुमला 31735 रूपये को कोई अज्ञात चोर मेरे घर के दरवाजा का ताला तोड कर अंदर प्रवेश कर उक्त सामन को चोरी कर ले गया है पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























