जिले का पहला आइपीडीएस सब स्टेशन बसना में बनकर तैयार।

देशराज दास महासमुंद सहायक ब्यूरो
बसना।इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम आइपीडीएस के अंतर्गत सब स्टेशनों को अलग-अलग क्षेत्र में स्थापित करने की योजना है। महासमुंद जिले में पिथौरा, बसना, सरायपाली, बागबहरा और तुमगांव पांच स्थानों पर इस योजना से विद्युत वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना है। महासमुंद जिले में यह कार्य को ए टू जेट इनक्रा इंजीनियरिंग लिमेडेड के द्वारा कुया गया है।

जिसके ठेकेदार श्रीकांत शर्मा द्वारा उक्त कार्य को किया गया है। उक्त युवा ठेकेदार द्वारा इससे भी पूर्व में ग्राम गनेकेरा में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के द्वारा पूरे भारतवर्ष में प्रथम सब स्टेशन चार्ज करने का गौरव प्राप्त है पहला सब स्टेशन ब्लॉक बसना में वक्त से पहले स्थापित कर चार्ज करने का गौरव प्राप्त किया गया है इस सब स्टेशन में एक पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसकी क्षमता 3 दशमलव 15 के केवीए है जिसमें 33 केवी दो लाइने इनकमिंग बसना वन और बसना 4 तथा आउटगोइंग फिडर तीन क्रमशः बसना एक दो एवं तीन है इस सब स्टेशन की लागत करीब 2 करोड़ है।

ट्रांसफार्मर को 30 जून 2018 तक पूरा करना था। जिले में यह एकमात्र प्रोजेक्ट है जिसे ठेकेदार ने 25 जून 2018 को ऑफिशियल चार्ज के लिए दे दिया है इसके लोकार्पण की परीक्षा है अधिकारिक जानकारी के अनुसार बसना क्षेत्र में सब स्टेशन बन जाने से बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज जैसे समस्याओं से निजात मिलेगी।3.15एमबीए ट्रांसफार्मर लगने से बसना में विद्युत व्यवस्था का समन्वित विकास हुआ है बसना सब स्टेशन को इस तरह सजाया एवं संजोया गया है कि छत्तीसगढ़ की हरिहर संस्कृति की छटा दिखाई पढ़ती है कई प्रकार के फूल और पौधे से सब स्टेशन के चारों तरफ हरियाली की गई है यह सभी स्टेशन को समय से पहले पूर्ण करने में प्रोजेक्ट डी ई एस एस पांडव एई परलोस्कर तथा प्रोजेक्ट से समस्त लाइन स्टॉप जे ई बसना का विशेष सहयोग रहा।




























