छत्तीसगढ़

युवक की बेरहमी से पिटाई

कोरबा में एक युवक की बेरहमी से युवकों ने जमकर पिटाई की। डंडे और लात-घूंसे से पीट-पीटकर युवक का दायां हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं पीटते-पीटते जलती हुई आग में युवक बेहोश हो कर जा गिरा, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। युवक की गांव के बीच सरेआम तीन युवकों ने की पिटाई लेकिन किसी ने भी बचाने का प्रयास नही किया।

ये घटना बांगो थाना अंतर्गत गढ़ उपरोड़ा की है। घायल युवक का नाम संतोष कुमार (29 साल) है। घायल संतोष की पत्नी लक्ष्मीबाई ने बताया कि पिछले तीन दिनों से संतोष की तबीयत ठीक नहीं है। संतोष अजीबोगरीब हरकत किया करता है। लक्ष्मी ने बताया कि उसे शक था कि उसके पति संतोष कुमार पर किसी काले साए का असर है, जिसके चलते वह ऐसी हरकत करता है।

सोमवार की शाम संतोष घर के बाहर खड़ा ही था, इस दौरान उसे अचानक क्या हुआ कि वह हाथ में टांगी लेकर दौड़ने लगा। उसके बाद गांव में ही रहने वाले तीन युवकों ने लात-घुंसे औक ​​​​​​​डंडे से पीटना शुरू किया और पीट पीट कर उसका एक हाथ तोड़ दिया। वहीं जहां आग जल रहा था उस पर संतोष बेहोश होकर गिर पड़ा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!