पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को रंगेहाथों दबोचा, मौके से 20 लाख रुपए बरामद

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी में नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है इस बीच खबर है कि पुलिस की टीम लगातार अवैध काम करने वालों की ठिकानों पर दबिश देकर खुलासा कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोमवार को गोधी गांव में दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने मौके से करीब 20 लाख रुपए बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार सायबर सेल और मंदिर हसौद थाना पुलिस ने सोमवार को गोधी गांव में दबिश देकर 7 लोगों को जुआ खेलते धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि खेत में कमरा बनाकर लोग यहां जुआ खेल रहे थे, लेकिन इसी बीच पुलिस की टीम आ धमकी और जुआ खेल रहे लोगों को धर दबोचा। बता दें कि डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के सभी एसपी को निर्देश दिया है कि प्रदेश में ड्रग पेडलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। खासकर रायपुर पुलिस अधीक्षक से बात हुई है और उन्होंने कहा है कि हम बहुत ही कठोर कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ करेंगे।






























