छत्तीसगढ़

सरायपाली : अंगना म शिक्षा 2.0 विकासखंड स्तरीय मेला सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

अंगना म शिक्षा 2.0 विकासखंड स्तरीय मेला सह प्रशिक्षण का आयोजन सरायपाली में किया गया  अंगना म शिक्षा 2.0 विकास खंड स्तरीय मेला सह प्रशिक्षण का आयोजन विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एवं बीआरसी भोजराज पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक कन्या शाला सराईपाली में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मास्टर ट्रेनर बनमोती भोई ने अंगना म शिक्षा की आवश्यकता एवं महत्व पर विचार विमर्श किया गया । नई शिक्षा नीति 2020, बालवाड़ी ,FLN से जोड़ते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमें माताओं को भी माता उन्मुखीकरण के तहत जोड़ना है बताया।ब्लॉक नोडल सह मास्टर ट्रेनर निरुपमा देवता ने अंगना म शिक्षा के उद्देश्य, नियोजन एवं लाभ को बताते हुए अनेक काउंटरों के माध्यम से गतिविधि के द्वारा घरेलू उपलब्ध साधनों से माताओं से सहयोग लेकर घरेलू परिवेश में ही बच्चों को शिक्षा देना बताया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको योजना बनाकर कार्य करना होगा बताया। सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान ने अंगना में शिक्षा में माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला ।प्रशिक्षण में विकासखंड के 52 शिक्षक /शिक्षिकाओं ने भाग लिया। संकुल समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल,लाल भूषण पाढ़ी,गिरधारी पटेल, कोमल प्रताप चौधरी, शिक्षक योगेश साहू, चिंतामणि भोई,दुर्वादल दीप का सहयोग सराहनीय रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!