20 हजार के बीजा व सागौन लकड़ी के साथ दो पकड़ाए

काकाखबरीलाल,सरायपाली। वन परिक्षेत्र सरायपाली अंतर्गत ग्राम मल्दामाल व पंड़कीपाली में बीजा व सागौन लकड़ी के चिरान के साथ दो व्यक्तियों को लगभग 20 हजार रूपए के लकड़ियों के साथ पकड़ा गया है. जानकारी अनुसार कल दिनांक 27 नवम्बर को मुखबिर की सूचना पर सहायक परिक्षेत्र बलौदा एवं सिंघोड़ा के कर्मचारियों ने सर्च वारंट के तहत दो घरों में20 हजार के बीजा व सागौन लकड़ी के साथ दो पकड़ाए चिरान 0.094 सीएमटी एवं 8 नग बढ़ाई सामान पाया गया, जिसे कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है. इसी तरह पंड़कीपाली के तेजराम बारिक से 7 नग सागौन चिरान 0.029 एवं 8 नग बढ़ाई सामान बरामद किया गया है. दोनो के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है. लगभग दोनो मामले में लकड़ी की कुल कीमत 20 हजार रूपए आंकी जा रही है. उप वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय के निर्देशन में उक्त कार्यवाही में डिप्टी रेंजर सिंघोड़ा संतोष पैंकरा, बलौदा अक्षय नंद एवं बहादुर वर्मा सहित सिंघोड़ा, बलौदा एवं पालीडीह के वन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा.





























