सरायपाली :बालिकाओं ने सिरपुर महोत्सव में किया कर्मा नृत्य

सरायपाली (काकाखबरीलाल). शास उच्च माध्य विद्या मोहदा की बालिकाओं को सिरपुर सर महोत्सव में कर्मा नृत्य ग्रुप डांस में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र मह माझी द्वारा चयनित किया गया। जिसमें मोहदा हायर सेकेण्डरी स्कूल के वर्ष प्राचार्य टीसी पटेल के मार्गदर्शन में कक्षा 9वी. 10वीं, 11वीं के बालिकाओं को उप लेकर सिरपुर महोत्सव में भाग लिया। इनको ग्रुप डांस कर्मा नृत्य के लिए का शीला विश्वास डांस टीचर की दिशा निर्देश में नृत्य का अभ्यास कर सिरपुर इस में तीन दिवसीय उदघाटन समारोह में कर्मा नृत्य ग्रुप डांस में सुन्दर प्रस्तुति देकर दर्शकों का समां बांधा। विदित है कि सिरपुर महोत्सव तीन दिवसीय छग राज्य सरकार द्वारा जिला महासमुन्द सिरपुर में इस महोत्सव का आयोजन हुआ। इस बालिकाओं के कर्मा ग्रुप डांस के लिए मेंटर के रूप में विद्यालय के व्याख्याता चक्रधर डढ़सेना, मालिक राम पटेल शामिल थे। इस राज महोत्सव में विकासखंड की ओर से प्रतिनिधि के रूप में चंपालाल डडसेना, विमला पटेल, निरुपमा देवता, पुष्पा पारेश्वर शामिल हुए।


























