पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रखने के उद्देश्य को लेकर सरायपाली में आयोजित किया गया स्पंदन कार्यक्रम

सरायपाली (काकाखबरीलाल.)पुलिस कर्मियों का तनाव मुक्त होकर ड्यूटी करना काफी आवश्यक माना जाता है। इसी के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त रखने के उद्देश्य को लेकर स्पंदन कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिला के पुलिस जवानों और पुलिस अफसरों को तनाव मुक्त रहने और ड्यूटी करने की समझाइश देने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने सरायपाली में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें जानकारीदी। सराईपाली में आयोजित पुलिसकर्मियों के स्पंदन कार्यक्रम में जिले के कई थाना क्षेत्रों से पुलिस जवानों ने सहभागिता की।विकास पाटले सरायपाली थाना प्रभारी श्रीमती मल्लिका तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हम आपको बता दें कि लगातार ड्यूटी की वजह से अक्सर पुलिसकर्मियों में मानसिक तनाव का माहौल देखा जाता है जिस से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस कर्मियों को विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई और उन्हें तनाव मुक्त होकर ड्यूटी करने की समझाइश जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई। सरायपाली में आयोजित कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की परेड ली गई। साथ में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिऐ। महासमुन्द जिला पुलिस की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सरायपाली में पहली बार आयोजित किया गया था जिसे लेकर पुलिस कर्मियों और पुलिस जवानों में काफी उत्साह देखा गया।

























