छत्तीसगढ़

सरकारी हॉस्टल की कंस्ट्रक्शन साइट पर मिली सिक्योरिटी गार्ड की लाश , हत्या के शक में पुलिस ने साथी को किया गिरफ्तार

रायपुर के विधानसभा थाना इलाके में हत्या की एक वारदात सामने आई है। शुक्रवार की दोपहर इस क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर के पीछे बरदीहा विहार के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर पुलिस को एक युवक की लाश मिली। शव की हालत का मुआएना करने पर पता चला कि मृतक के सिर पर चोट और शरीर पर जख्म के निशान है। लाश की हालत देखकर समझ हा रहा था कि मारपीट के बाद बेरहमी से कत्ल किया गया है। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में एक युवक को अपनी हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। मारे गए युवक का नाम टुकेश यादव बताया जा रहा है।

सरकारी प्रोजेक्ट के तहत प्रयास हॉस्टल बनाया जा रहा है। इसी साइट पर टुकेश यादव नाम के युवक की ड्यूटी लगी हुई थी। 26 साल का टुकेश सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वो मूलत: फिंगेश्वर के रहने वाला था। पुलिस की अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि टुकेश का यहीं काम करने वाले एक दूसरे गार्ड से विवाद हुआ था। शक के आधार पर पुलिस उसे ही थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

हत्या के पीछे पुलिस थ्योरी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये वारदात गुरुवार देर रात की है। टुकेश तब तीसरे माले पर ड्यूटी कर रहा था। वारदात के बारे में विधानसभा पुलिस ने बताया कि टुकेश के साथ पहले मारपीट की गई, फिर सिर पर पहले भारी पत्थर से वार किया गया। बेसुध हालत में उसे इमारत से नीचे फेंका गया। सुबह जब साइट पर काम करने के लिए मजदूर आए तो इमारत के पिछले हिस्से में उन्होंने टुकेश की लाश देखी और पुलिस को खबर दी गई। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसके साथ टुकेश का रुपयों का विवाद भी था। जांच टीम का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड में और भी खुलासे होंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!