सरायपाली: राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला में सरायपाली से सुंदर लाल डडसेना हुए शामिल


सरायपाली :- राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला रुम टू रीड के सहयोग से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल साहित्य लेखन कार्यशाला रायपुर में दिनांक 16/1/2024 से 18/1/2024 को आयोजित हुआ जिसमें महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व सुंदर लाल डडसेना सहा शि शास.प्राथ.शाला केंदुढार विकासखंड सरायपाली ने किया।इस कार्यशाला मे प्रतिभागियों को बच्चों के परिवेश व स्तर के अनुरूप कहानी निर्माण हेतु लेखन के विधा व उनके नियमों से मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अवगत कराके कहानी निर्माण कर कहानी की सामूहिक समीक्षा की गई।कहानी निर्माण में छोटे छोटे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर बाल साहित्य हेतु कविता,कहानी व बिगबुक निर्माण करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रत्येक शिक्षक के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुआ।प्रथम दिवस सीमा जैन,दीपाली मेम,प्रदीप सर,वंशिका मेम,मुकेश चौधरी ने कहानी लेखन के उद्देश्य,साहित्य लेखन की विधि के साथ सफल संचालन किया।द्वितीय दिवस में एम सुधीश सर संचालक समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ ने सभी प्रतिभागियों को अधिक से अधिक कहानी लिखने को प्रेरित किया।कार्यशाला के अंतिम दिवस सुंदर लाल डडसेना ने नथनी और एक शाम खेलों के नाम दो कहानियों को लेखन कर प्रस्तुत किया।सुंदर लाल डडसेना को जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद मीता मुखर्जी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल,संकुल प्रभारी अशोक साहू,संकुल शैक्षणिक समन्वयक देवानंद नायक व प्राथमिक शाला केंदुढार प्रधान पाठक चंदन सिंह रात्रे,एम उस्मानी,सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक,सुलोचना माँझी,ऋषि प्रधान,योगेश साहू ने हर्ष व्यक्त किया।उक्ताशय की जानकारी दुर्वादल दीप ने दी।





























