छत्तीसगढ़

चंद्रमा के राशि बदलने से बनेगा विष योग, जानें कैसा होगा 12 राशियों पर असर?

5 अक्टूबर, रविवार को मेष राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, किसी से विवाद भी संभव है। वृष राशि वाले वृष राशि वाले दुश्मनों से सावधान रहें, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों को एक्सट्रा इनकम होगी, पुराने विवाद खत्म होंगे। कर्क राशि वालों को संतान से दुख मिलेगा, ये समय का दुरुपयोग करेंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशिफल

इस राशि के लोगों को करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे ये अपने टारगेट समय पर पूरे कर सकेंगे। पत्नी या प्रेमी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। संतान पर नजर रखें।

वृषभ राशिफल

इस राशि वालों को अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी को आपकी गुप्त बातों की जानकारी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल

बिजनेस के लिए दिन शुभ है, कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। नौकरी में अतिरिक्त इनकम के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी में अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम एंजाय करने का पूरा मौका आपको मिलेगा।

कर्क राशिफल

इस राशि के लोग समय का दुरुपयोग कर सकते हैं, जिससे इनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकीत है। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार में किसी की तबियत अचानक खराब हो सकती है। संतान से दुख मिलेगा।

सिंह राशिफल

नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन भी इस राशि के लोग आज खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल

इस राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

तुला राशिफल

आज आपका मन बहुत खुश रहेगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। कोई बड़ा सरकारी टेंडर भी आपको मिल सकता है। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज आप जो भी फैसला लेंगे, उसमें सभी सही साबित होंगे। सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं।

धनु राशिफल

इस राशि के लोगों को अपने दोस्तों की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। ना चाहते हुए भी किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें।

मकर राशिफल

इस राशि के लोगों के घर में घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि भी संभव है। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल

आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा। तला-गला न खाएं, इससे सेहत खराब हो सकती है।

मीन राशिफल

इस राशि के लोगों को पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। संतान के करियर को लेकर जो चिंता है, वह दूर होगी। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मनचाहा भोजन मिलेगा।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!