पटेवा

पटेवा: लोहे के पंच से  मारपीट

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौच कर  लोहे के पंच से  मारपीट का मामला सामने आया है।श्‍यामलाल दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छिन्दौली में रहता है साक्षर है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 07/06/2025 को गांव के रोहन साहू अपने मोटर सायकल को ज्यादा गति से चला रहा था जिसे रोक कर गांव के गली में ज्यादा गति से मोटर सायकल मत चलाओ दुर्घटना हो सकता है कहा था ।  दिनांक 08/06/2025 को अपने खेत से वापस आकर पानी टंकी के पास शीतला तालाब में बैठा था कि करीबन शाम 05.00 बजे रोहन साहू आया और तुम मुझे कल ज्यादा गति से मोटर सायकल मत चलाओ कहकर वाद विवाद किये थे कहते  गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हाथ में पहने लोहे के पंच से मारपीट किया है । मारपीट से  सिर में चोट आकर खून निकल रहा था जिसका प्राथमिक उपचार सियाराम अस्पताल झलप में कराया । घटना को धीरज दीवान, श्यामलाल साहू देखे सुने एवं बीच बचाव किये है ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!