छत्तीसगढ़
सरायपाली : घर के सामने से मोटर साइकिल चोरी.. मामला दर्ज

सरायपाली( काकाखबरीलाल). सरायपाली थाना अंतर्गत घर के सामने से मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है केसरीनंदन सेन ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वे वार्ड नंबर 10 संतोषीपारा सरायपाली में रहते है और वे ज्योति फोटो स्टूडियो का संचालक है । कि नई मोटर सायकल हीरो HF डिलक्स क्र. CG06GS 7597 काला कलर की है । दिनांक 08/01/2022 को रात्रि 08/30 बजे अपनी उक्त मोटर सायकल को अपने घर के बाहर खड़ी किया था। दिनांक 09/01/2022 को सुबह 07/30 बजे दुकान आने के लिए जब बाहर निकलकर देखा तो मेरी मोटर सायकल वहां पर नहीं थी। आसपास पता किया कोई पता नहीं चला। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
AD#1


























