
-डिग्रीलाल जगत
बालाघाट (काकाखबरीलाल)। इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय सर्किट हाउस के पास हिन्दी दिवस तथा संस्थान का 35 वाँ स्थापना दिवस समारोह दिनांक 14 सितंबर 19 को प्रथम चरण के मुख्य अतिथि ढ़ालसिंह बिसेन सांसद, अध्यक्षता रमेश रंगलानी, अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि एल.सी. जैन, सेवा निवृत्त प्राचार्य, संतोष सक्सेना भूगर्भ शास्त्री तथा आचार्य डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार ‘वीर’, संग्रहाध्यक्ष, पुरातत्व संग्रहालय के सफल संचालन में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि ढ़ालसिंह बिसेन सांसद ने “अपनी विरासत अपनी धरोहर” चित्रों का लोकार्पण किया। उक्त अवसर पर आचार्य डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार “वीर” ने ढ़ालसिंह बिसेन सांसद का अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ढ़ालसिंह बिसेन सांसद ने पुरातत्व संग्रहालय के विकास, जिले की पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षित करने, नैरोगेज इंजन को अल्प राशि में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा हिन्दी दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, उनके उत्थान की बात कहीं। रमेश रंगलानी ने संग्रहालय के उत्थान करवाने ध्यानाकर्षण करवाया। उक्त अवसर पर राजेंद्र सिंह ठाकुर, समीर सिंह गहरवार, बाबू लाल गोमासे,हरिलाल नगपुरे, सचिन सिंह गहरवार, ध्रुव सिंह बैस,विवेक यादव आदि उपस्थित थे।

द्वितीय चरण में पुरातत्व बैठक अशोक कुमार मांझी, डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, आचार्य डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार “वीर”, संग्रहाध्यक्ष, पुरातत्व संग्रहालय ने निम्नवत प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें पुरातत्व संग्रहालय भवन की व्यवस्था, दो बाऊंडीवाल में जाली लगाना, पुरातत्व संग्रहालय भवन के भीतरी कक्षों में टाइल्स लगाने, जनपद पंचायत स्तर पर प्रत्येक तीन-तीन माहों में पुरातत्व बैठक आयोजित करने आदि पर विस्तृत चर्चा हुई, आगामी बैठक दिसम्बर माह में आयोजित करने पर विचार हुआ।
बैठक में एल.सी.जैन, संतोष सक्सेना, पूरन सिंह भाटिया, माखन सिंह भाटिया, समीर सिंह गहरवार, हरिलाल नगपुरे, अजय ठाकुर आदि उपस्थित थे ।




























