
रिपोर्ट –नन्दकिशोर अग्रवाल
पिथौरा– पिथौरा थाना अंतर्गत टप्पा के व्यवसाई अजय अग्रवाल की दुकान में अज्ञात चोरों ने एक वर्ष के भीतर चौथी बार धावा बोलकर हजारों के माल पार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 में अवतार ढाबा के ठीक सामने अजय अग्रवाल के किराने की दुकान है जहां पर चोरों की कुदृष्टि बनी हुई है गाहे-बगाहे कभी भी चोर यहां घुस करके दुकान में रखे माल पार कर जाते हैं अजय अग्रवाल ने हर बार पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन चोरों का सुराग अभी तक नहीं लग पाया है अजय अग्रवाल ने उच्च स्तरीय शिकायत की योजना बनाई है।
AD#1























