सरायपाली

सरायपाली: जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज दिया गया

     सरायपाली@ काकाखबरीलाल  शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में  श्रीधर पंडा तहसीलदार सरायपाली के द्वारा उनके धर्मपत्नी  मंजूषा पंडा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया । चावल, दाल, सब्जी छोले एवं मिक्स वेज, पापड़, सलाद , खीर, चॉकलेट,केला दिया गया । जिसे तहसीलदार  पंडा  एवं उनके सहयोगी स्टॉफ द्वारा स्वयं बच्चों को भोजन परोसा गया। जिसे बच्चे खाकर आनंदित हुए ।शाला परिवार द्वारा केक कटवा कर  मंजूषा पंडा का जन्म दिन मनाया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना समस्त शाला परिवार द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में नोडल प्राचार्य बी.एस.भोई ,पी.एस.बंजारे संस्था प्रमुख प्रतिभा चौधरी द्वारा आज के इस नेवता भोज हेतु  पंडा एवं उनकी धर्मपत्नी को संपूर्ण शाला परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं तहसीलदार श्रीधर पंडा  धर्मपत्नी मंजूषा पंडा, उनकी सासू मां ,उनकी बिटिया ,नायब तहसीलदार सरायपाली  भोय ,पटवारी बानीगिरोला मजेस भोई ,पटवारी सरायपाली गजेंद्र नायक ,नोडल प्राचार्य  बी.एस. भोई ,संकुल समन्वयक पालसिंग बंजारे  और तहसीलदार जी के सहयोगीगण , सरपंच  सावित्री दास एवं सरपंच प्रतिनिधि भुवनेश्वर दास और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नवीन पटेल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रधान पाठक प्रतिभा चौधरी, प्रधान पाठक अमृता पटेल, सीता पटेल, ईश्वरी तिवारी, विजिता प्रधान  दीपक मिश्रा, कमला प्रधान, वर्षा नंद,रसोइया,स्वीपर एवं बच्चे भोज में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन  वर्षा नंद के द्वारा किया गया। समस्त शाला परिवार की ओर से तहसीलदार सरायपाली श्रीधर पंडा जी और उनके पूरे परिवार को सहृदयता पूर्ण स्वादिष्ट भोजन हेतु आभार  एवं धन्यवाद दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!