बसना

बसना: हथियार लहराते युवक गिरफ्तार

बसना (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 12/11/2023  को सुचना मिला कि  भंवरपुर चौक भठोरी में चरन चौहान नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो में भय उत्पन्न हो रहा है।

कि सूचना पर पुलिस की टीम पहुची  भंवरपुर चौक भठोरी में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये लोगों में भय उत्पन्न करते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम चरन चौहान पिता त्रिलोचन चौहान उम्र 30 साल निवासी बरतियाभाठा थाना सरायपाली,जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया। जिसे उक्त धारदार हथियार चाकू को अपने कब्जे में रखकर घुमने कें संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर वैध कागजात/ लायसेंस की मांग किया गया जो कोई वैध कागजात नही होना लिखित में दिया । आरोपी चरन चौहान के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई करीबन साढे 12 इंच तथा फल की लंबाई 8 इंच , चौडाई ढेढ इंच, मुठ की लंबाई  साढे 04 इंच कीमती 200 /- रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!