सरायपाली

इस.. स्कूल में FLN मेला का आयोजन किया गया

सरायपाली।स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला बोडे़सरा में 14 नवंबर को FLN मेला 2025 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मेले का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (Foundational Literacy & Numeracy) को रोचक और व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से मजबूत करना था।

संकुल समन्वयक श्री खिरोद्र सोनी सर जी ने बताया कि FLN मेला विद्यार्थियों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वहीं स्कूल के (प्रधान पाठक ) श्रीमती बनमोती चिन्तामणि भोई ने स्पष्ट किया कि मेले के प्रमुख उद्देश्य हैं—

भाषा और गणित की बुनियादी योग्यता को मजबूत करना

गतिविधि आधारित सीखने को आनंददायक बनाना

बच्चों में आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण व संचार कौशल का विकास

अभिभावकों को बच्चों की प्रगति से अवगत कराना

शिक्षक, विद्यार्थी और समुदाय के बीच सहयोग बढ़ाना

मेले में लगाए गए आकर्षक स्टॉल
मेले में भाषा, शब्द ज्ञान, गणित एवं जीवन कौशल से जुड़े विभिन्न स्टॉल सजाए गए, जिनमें –

शब्द पहेली, वर्णमाला क्रम, चित्र देखकर वाक्य बनाओ, पठन-पाठन खेल

आकृति पहचान, जोड़-घटाना खेल, संख्या श्रृंखला, गणितीय पहेलियाँ

कहानी कथन, समूह गतिविधियाँ, संचार कौशल प्रदर्शन
जैसी गतिविधियाँ बच्चों का उत्साह बढ़ाती रहीं।

 

विद्यालय की शिक्षक श्री क्षेत्रपाल भोई (सहायक शिक्षक) नै बताया कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए चार्ट, मॉडल, टीएलएम सामग्री और खेलों ने अभिभावकों व अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता
अभिभावकों ने सभी स्टॉल का अवलोकन कर विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। आयोजन के दौरान FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) में अभिभावक की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई।

शिक्षकों का योगदान
समस्त शिक्षकों ने स्टॉल निर्माण, आयोजन व्यवस्था और बच्चों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट योगदान दिया, जिससे पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण
रंगोली एवं विद्यालय परिसर की आकर्षक सजावट

बच्चों की क्राफ्ट सामग्री

साक्षरता व गणित आधारित खेल

माता-पिता सहभागिता गतिविधियाँ

FLN मेला बच्चों की सीखने की यात्रा को प्रेरक, आनंददायक और सार्थक बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी प्रकार की नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित करने का संकल्प लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!