सरायपाली

सरायपाली:बलौदा कॉलेज की देवकी का राज्य स्तरीय रासेयो शिविर में चयन

 

सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक देवकी बुड़ेक बी काम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा का राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर में चयन हुआ है। उक्त सात दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर 21 से 27 मार्च 2025 तक अंबिकापुर सरगुजा में आयोजित होने वाली है,जिसमें देवकी महासमुन्द जिले से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर का प्रतिनिधित्व करेगी. जिले से 6 स्वयंसेवको का चयन हुआ है, जिसमें से देवकी का भी नाम शामिल है। राज्य स्तरीय शिविर में स्वयंसेवको की सर्वागिण विकास हेतु उन्हें श्रमदान, बौद्धिक परिचर्चा, विविध प्रतियोगिताएं , खेल ,सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते है .साथ ही स्वयंसेवकों को विभिन्न क्षेत्रों से आये स्वयंसेवको को जानने समझने व विभिन्न परिवेशो का अनुभव मिलता है. उक्त शिविर में चयन होने पर इस उपलब्धि पर डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुंद, डॉ. किशोर कुमार तिवारी प्राचार्य, कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गण श्रीमती अनिता पटेल, किरण कुमारी, जितेंद्र कुमार पटेल, गजानंद नायक, रमेश कुमार पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया, ऋतुराज भोई, माधुरी प्रधान एवं महाविद्यालय के कर्मचारी गण प्रेरणा प्रधान, विद्याकांत कश्यप, मुकेश नाग, विनोद मिर्धा, दुर्योधन सिदार, सुर्यकांति बाघ तथा इनके पिता उत्तर बुड़ेक माता केकती बुडे़क व समस्त परिवार जनों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किये। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर जाल ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!