देश-दुनियाबड़ी खबर

INX मीडिया केस: कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

सीबीआई ने अदालत से कहा, ‘पुलिस कस्टडी के दौरान कार्ति ने कोई सहयोग नहीं दिया। इसलिए सीबीआई इस केस की जांच आरोपी के सहयोग के बिना कर रही है।’

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया घोटाले मामले में सोमवार को कार्ति चिदंबरम को 24 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने जमानत पर जल्द सुनवाई का आवेदन खारिज करते हुए यह आदेश दिया। सीबीआई ने अदालत में कहा कि कार्ति को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की अब जरूरत नहीं है। तिहाड़ जेल में अलग कोठरी और सुरक्षा की मांग करने वाली उनकी याचिका पर अदालत ने कहा कि जेल के नियमों का पालन किया जाएगा। साथ ही अदालत ने कहा कि उनकी जमानत याचिका पर तय समय यानि 15 मार्च को ही सुनवाई होगी। जेल में घर के भोजन के कार्ति के आग्रह को भी मानने से अदालत ने इंकार कर दिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!