टेकनोलॉजी

Realme 3 स्मार्टफोन का टीजर जारी हुआ, जानिये इसके बारे में

काकाखबरीलाल /टेक्नोलॉजी Realme 3 स्मार्टफोन का नया टीजर जारी हो गया हैं। इस टीजर में फोन के कैमरे के बारे में बताया गया हैं। इस टीजर से फोन के रियर सेटअप के बारे में पता चला हैं। इस फोन के रियर में डुअल कैमरा दिया जायेगा। इस फोन के रियर में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा। इस फोन की लाँच तारीख को लेकर अभी कोई खुलासा नही हुआ हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को भारत में जल्द लाँच किया जा सकता हैं। इस फोन की ट्विटर पर तस्वीर भी शेयर की गई हैं।

इस फोन का कवर भी इसके साथ ही लाँच किया जा सकता हैं। इस फोन की ट्विटर पर जारी कि गई तस्वीर में फोन का पिछला हिस्सा दिखाया गया हैं। इस फोन के कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में हैं, एक खबर के अनुसार इस फोन के दो प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। भारतीय वेरिएंट के लिए हीलियो पी70 प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता हैं। वही ग्लोबल वेरिएंट में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का उपयोग किया जा सकता हैं।

शेयर किए गए एक स्क्रीन शाॅट से पता चलता है कि इसमें ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट दिया जा सकता हैं। इस फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नही हुआ हैं। इससे पहले जानकारी आई थी कि इस फोन को इस साल की पहली तिमाही में लाँच किया जा सकता हैं। इसलिए उम्मीद और भी तेज हो गई है कि इस फोन को भारत में जल्द लाँच किया जा सकता हैं। इस फोन के सही स्पेसिफिकेशन का पता फोन के लाँच होने के बाद ही चलेगा।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!