सरायपाली:मकान मालिकों से अपील…. आरक्षी केद्र में दें किरायेदार की जानकारी


सरायपाली( काकाखबरीलाल).अंचल में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अब पुलिस विभाग अधिक सतर्क हो गया है। समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बाहर से आये कुछ अनजान लोगों के द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को ठगने या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की खबर से अब सरायपाली पुलिस ने भी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। थाना प्रभारी सरायपाली अमित शुक्ला ने समस्त अंचल वासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने व बिना जाँच पड़ताल के किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करने की अपील
की है। साथ ही श्री शुक्ला ने क्षेत्र में अपने
मकान को किराये पर देने वाले सभी
मकान मालिकों से भी अपील की है कि वे
किसी भी किरायेदार को अपना घर देने से
पहले पुलिस को इसकी सूचना दें। मकान
मालिक थाने में आकर ही सूचना के लिए
फॉर्म लेकर जायें और उक्त फॉर्म में
किरायेदार से संबंधित सभी प्रकार की
जानकारी जैसे उनका आधार नंबर,
मोबाइल नंबर सहित पूरा पता भरें
जानकारी थाना में जमा करवायें। थाना
प्रभारी ने कहा कि किरायेदार चाहे निवास
के उद्देश्य से हो या किसी प्रकार के
व्यवसाय के उद्देश्य से सरायपाली में
आया हो, थाना में इसकी जानकारी होना
अनिवार्य है।



























