रायपुर

तालाब में तैरती मिली व्यापारी की लाश पुलिस जांच में जुटी

(रायपुर काकाखबरीलाल).राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में किराना व्यापारी बिरजू की तैरती लाश बरामद हुई है. सुभाष नगर के देवार बस्ती निवासी मृतक बिरजू किराना दुकान चलाता था. तेलीबांधा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. तेलीबांधा थाना एसआई सुरेश शर्मा के मुताबिक तेलीबांधा तालाब में लाश मिलने की सूचना मिली थी. घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाल लिया गया. मृतक की पहचान बिरजू के रूप में हुई है, जो कि सुभाष नगर देवार बस्ती का रहने वाला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने पा पाएगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!