सरायपाली

सरायपाली:विकासखंड शिक्षा अधिकारी मांझी ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण

सरायपाली (काकाखबरीलाल).विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। शिक्षा व्यवस्था में कसावट एवं गुणवत्ता सुधार हेतु औचक निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला गहनाखार पहुंचे जहां के सहायक शिक्षक राहुल बेपारी चार दिनों से अनुपस्थित पाए गए। शासकीय प्राथमिक शाला लांती में बच्चों के गुणवत्ता से प्रसन्न हुए। कक्षा पहली दूसरी के बच्चे सरल जोड़ हल कर लेते हैं।उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों के स्तर की सराहना की। पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई हो रही है। उच्च प्राथमिक शाला परसकोल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। गुणवत्ता संतोष प्रसाद पाया गया। प्राथमिक शाला छुईहा में शिक्षक उपस्थित थे। शासकीय प्राथमिक शाला घेंसपाली में जितेंद्र नायक द्वारा बच्चों की गुणवत्ता सुधार में अच्छा प्रयास किया जा रहा है। बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं। प्राथमिक शाला कंवरपाली के शैक्षिक स्तर से संतुष्ट हुए। बालवाड़ी के बच्चे भी पढ़ना जानते हैं।प्रधान पाठक गोरखनाथ पंडा की प्रशंसा की। शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा में प्रधान पाठक दयासागर नायक द्वारा बच्चों का संडे क्लास लेकर स्तर को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।नवोदय क्लास भी लगाकर तैयारी की जा रही है। प्राइवेट विद्यालय के तर्ज पर बच्चों के लिए हाउस ड्रेस कोड बनाया गया है। बच्चे 20 तक पहाड़ा उल्टा – सीधा बताते हैं। शासकीय प्राथमिक शाला पेलागढ़ के प्रधान पाठक 3:00 बजे से पहले अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला गहनाखार के सहायक शिक्षक राहुल बेपारी को भी नोटिस जारी किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!