देवर ने भाभी से दुष्कर्म कर हुआ फरार पुलिस जांच में जुटी

रायपुर (काकाखबरीलाल).राजधानी में एक सगे देवर ने आज अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया. मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है. आरोपी घटना के बाद से फरार है.कबीर नगर पुलिस मुताबिक, आरोपी शिवा सोना अपने माता पिता के साथ अलग रहता है और पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ अलग घर में रहती थी. पीड़िता के देवर का उसके यहां आना जाना लगा रहता था. मंगलवार सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच आरोपी देवर शिवा सोना उसके यहां आया, उस समय पीड़िता घरेलू काम कर रही थी.
इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. घटना के वक्त पीड़िता का पति कुछ काम से बाहर गया था. पति के आने पर पीड़ित महिला ने पूरी घटना उसे बताई. फिर पति के साथ थाने आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है.






























