महासुमंद

महासमुंद: अज्ञात कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर

महासमुंद काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात कार का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीेडेन्ट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। अमरकांत अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह   गंजपारा साई मंदिर के पास महासमुंद का निवासी है बी0काम0 तक पढाई किया है, फोटो कापी का दुकान चलाता  है दिनांक 03/10/2025 को रात में  अपने घर में था रात्रि 10/10 बजे   लडका अमन अग्रवाल फोन कर बताया कि रात्रि 09/45 बजे रायपुर ट्रेन से महासमुंद आया और पैदल घर जा रहा था, करीबन 10/00 बजे रात्रि को रेल्वे  स्टेशन रोड बजरंगबली मंदिर के पास पहुचा था तभी पीछे से कोई अज्ञात कार का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीेडेन्ट कर दिया। जिससे  जमीन पर गिर गया बताया तब  अपनी पत्नि रचना अग्रवाल के साथ स्कुटी से गया, बजरंग बली मंदिर के पास पहुचा तो भीड लगी थी ,देखा तो लडके के कमर, सिर मे चोट लगकर खुन निकल रहा था,  लडका बताया कि अज्ञात कार का चालक द्वारा पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर नेहरू चौक की ओर भागा है बताया तब  अपने लडका को आटो में बैठाकर अकाल पुरख अस्पताल ले जाकर भर्ती किया । जिसकी ईलाज अकाल पुरख अस्पताल महासमुंद में चल रहा है।  पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!