बागबाहरा: ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर पैर में गंभीर चोट मामला दर्ज

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। देवनाथ साहू ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम फुलवारी कला थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द (छ.ग.) जो कि दिनांक 09.06.2025 को सुबह 9:00 बजे अपने गांव मे घर से खेत जा रहा था तभी गांव फुलवारी के गैतराम ध्रुव के घर के सामने पहुंचा था कि तभी गांव फुलवारी के थनवार साहू के घर का बिना नम्बर का ट्रेक्टर को चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर दुर्घटना कर दिया जिससे ट्रेक्टर के पहिये मे पैर दबने से गंभीर रूप से चोट आया है जिसे इलाज हेतू शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा ले जाया गया जहा उसके उचित इलाज हेतू रायपुर रिफर किया गया जिससे दिनांक 09/06/2025 को आशादीप हास्पिटल रायपुर मे परिवार के लोग भर्ती किया गया था जो दिनांक 16/06/2025 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया डाक्टर साहब द्वारा 05-05 दिन के अंतर लगातार अस्पताल ईलाज के आने के लिए बोला गया है। पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























