सरायपाली
सरायपाली: महालक्ष्मी सेवा समिति बलौदा ने पुलिस थाना स्टाफ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

सरायपाली ।क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस थाना बलौदा के समस्त स्टाफ को महालक्ष्मी सेवा समिति, बलौदा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि हाल ही में 15 नक्सलियों द्वारा बलौदा थाने में समर्पण किया गया, जिसमें पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर की जा रही सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है समिति ने पुलिस विभाग के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया ।इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रवीण प्रधान, वंशज नाग, शंखनाद यादव,सूरज सेठ, राज साहू, ओम प्रकाश चौधरी, युवराज भोई एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
AD#1



























