आंवला नवमी आज, कब से कब तक रहेगा राहुकाल? जानें शुभ मुहूर्त

गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। आंवला नवमी की की अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस पर्व में आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। गुरुवार को शूल, गण्ड, वृ्द्धि, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग
ग्रहों की स्थिति
गुरुवार को शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें?
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 34 मिनिट से 02 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय – 6:35 AM
सूर्यास्त – 5:46 PM
चन्द्रोदय – Oct 30 1:38 PM
चन्द्रास्त – Oct 31 12:56 AM
शुभ मुहूर्त
सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:34 तक
दोपहर 01:34 से 02:58 तक
शाम 05:46 से 07:22 तक
अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 6:35 AM – 7:58 AM
कुलिक – 9:22 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त – 10:18 AM – 11:03 AM और 02:47 PM – 03:31 PM
वर्ज्यम् – 10:36 PM – 12:13 AM
























